Showing posts with label February. Show all posts
Showing posts with label February. Show all posts
Friday, 14 February 2025
Thursday, 1 February 2024
Friday, 1 February 2019
आ वसन्त
माघ शुक्ला पंचमी को वसन्त पंचमी कहा जाता है। सरस्वती की पूजा करके, वसन्त का स्वागत किया जाता है। मधु और माधव - चैत्र और वैशाख महीने को वसन्त ऋतु कहा जाता है। आज वसन्त कालचक्र में आता है। वसन्त अपने आप नहीं आता। उसे बुलाना पड़ता है। हम वसन्त प्रारम्भ होने के सवा महीने पहले ही वसन्त को न्यौता देते हैं। महाकवि सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ ने गाया-
धीरे धीरे उतर क्षितिज से
आ वसन्त रजनी !
सौ वर्ष हो गए। हिन्दी साहित्य में छायावाद का आरम्भ हुआ। जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानन्दन पन्त, सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, महादेवी वर्मा, रामकुमार वर्मा, भगवतीचरण वर्मा आदि ने अपनी छायावादी रचनाओं को माध्यम बनाकर, वसन्त को निमंत्रण दिया।
वसन्त प्रकृति का यौवन होता है। उसका आह्वान ताजा फूलों से किया जाता है- बासी फूलों से नहीं- प्रकृति के यौवन का शृंगार - करेंगे, कभी न बासी फूल। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने अपने ‘वसन्त आ गया है’ निबन्ध में कहा है कि वसन्त को आमंत्रित करो तो वसन्त आएगा- बिना बुलाये कभी नहीं आ सकता। निराला ने माता सरस्वती को पुकारा-
भारति ! जय-विजय करे !
प्रिय स्वतंत्र रव, अमिय मंत्र नव, भारत में भर दे।
नये अमृतगान से सरस्वती के माध्यम से वसन्त को निमंत्रित किया जाता है। दिनकर ने ‘मेरे नगपति मेरे विशाल- मेरी जननी के स्वर्ण भाल कह कर, यौवन का आह्वान किया। माखन लाल चतुर्वेदी ने गाया-
सिर पर पाग आगे हाथों में लेचानी का घड़ा
जवानी देख की प्रियतम खड़ा!
जयशंकर प्रसाद ने गाया-
हिमाद्रि तुम श्रृंग से, प्रबुद्ध शुद्ध भारती
स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतन्त्रता पुकारती
अमत्र्य वीर पुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञ सोच लो
प्रशस्त पुण्य पन्थ है, बढ़े चलो बढ़े चलो।
सारा छायावादी काव्य, प्रकृति के यौवन का आह्वान है- वसन्त का आह्वान है। सौ वर्ष के साहित्य के विकास का अध्ययन करके, अगले सौ वर्ष के विकास की रूपरेखा बनानी चाहिए। वसन्त पंचमी को सरस्वती पूजन करके, ऐसा किया जा सकता है। भारत युवाओं का देश है। आबादी का 61 प्रतिशत भाग युवाओं का है। स्वामी विवेकानन्द युवकों का आह्वान करते हुए कहते थे- प्राण वायु का ऐसा कण, अनन्त निष्प्राणों में प्राण का संचार करता है। ज्योति का एक कण अनेक अंधकार में खोये हुओं को ज्योतिर्मय बना सकता है- तुम तो प्राणमय हो, ज्योतिर्मय भी- प्राणमय ज्योति, ज्योतिर्मय प्राण! क्या नहीं कर सकते?
स्वामी विवेकानन्द युवाओं को फौलादी मन और करुणा से द्रवीभूत मन (हृदयों) वाला देखना चाहते थे। ऐसे युवाओं में ही वसंत का आगमन होता है। चिर वसन्त की कामना, भारत में ही की जा सकती है। कोई भी बूढ़े भारत की कल्पना और कामना नहीं करना चाहता।
वस् आच्छादन धातु से वसन्त शब्द बनता है। वस्-प्रकटीकरणे धातु भी है। वसन्त इसी धातु से बना हुआ शब्द है। व्यक्ति अपनी शक्तियों का प्रकटीकरण करता है- स्वयं को अभिव्यक्त करता है- आत्माभिव्यक्ति करता है। आत्माभिव्यक्ति करके, व्यक्ति अपने वासन्ती व्यक्तित्व का परिचय कराता है।
श्रीमद्भगवद्गीता में कहा गया है-
उच्छरेद् आत्मनात्मानं नात्मानमव सादयेत्।।
अपना उद्धार स्वयं करें। अपना अपमान कभी न करें।
वासन्ती व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है। वह युवा तो होगा ही।
कोकिल को वसन्त के आगमन का सन्देश वाहक माना जाता है-
कोकिल बोल
कनरस घोला
आया वह
बन कर वसन्त का दूत।
भगवती सरस्वती जाड़े की जड़ता को दूर करती हुई, वसन्त को आमंत्रित करती है। जड़ता को दूर करना विद्या की देवी का प्रथम कर्तव्य है- जादयान्धकारावहाम्। इस गीत में वसन्त का आह्वान है-
नमन चषक रीते है
ज्योति मदिर पीने दो !
सपना सा जाग गया नीले आकाश तले
हरियाली गोदी में सौरभ के लाल पले।
बहक बहक पवन के
झकोरे रस पीने दो
फागुन में छलक गई मान भरी गागरी
सुधि को बटोर लाई मधुकर की रागनी।
मन की मनुहार सखी
सपनों में सोने दो
रंग भरे आंगन में मधु की बरसात री
दूध दुही चाँदनियाँ प्रीति भरी रात री
मुधकासी पाहुन को मन भर कर जीने दो।
Tuesday, 6 February 2018
मनुष्य बन
यों तो भारतीय समाज एक ही आस्था के साथ जीता है] पर लोगों में वोट की राजनीति ने लोगों में दूरियाँ पैदा कर दी है। इससे आदमी अकेला और सुरक्षित हो गया। अभी अभी जयपुर में श्रीमद्भगवद्गीता पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में एक मुस्लिम बालक ने भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसके पिता सामान्य मजदूरी करते हैं। बालक को वातावरण नहीं मिला फिर भी उसने अपनी उपलब्धि से प्रषंसा पाई। बालक मिडिल स्कूल में पड़ता है। दो अन्य छात्रों ने भी उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया।
अजमेर में भारत विकास परिषद् की ओर से आयोजित ज्ञान प्रतियोगिता में एक सातवीं कक्षा की मुस्लिम छात्रा ने कहा - ये बड़े-बूढ़े हम बच्चों पर विश्वास नहीं करते वरना 45 प्रश्नों में से 36 के उत्तर क्यों माँगे गए \ में पूरे 45 प्रश्नों के उत्तर दे रही है। यदि एक भी उत्तर गलत हो तो मुझे शून्य अंक दिए जाएँ। उसके पूरे में से पूरे अंक मिले।
जयपुर के छात्र-छात्राओं ने तो यह भी कहा कि उनके संस्कृत अध्यापक उनको संस्कृत बोलना नहीं सिखाते। वे कह देते हैं कि संस्कृत श्लोकों के अर्थ हिन्दी में लिख दो - इतना पर्याप्त है। इस प्रवृत्ति से संस्कृत को व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं मिलता। बच्चों को संस्कृत बोलने का अभ्यास भी कराया जाना आवश्यक है। नसीराबाद का रेलवे में काम करने वाला एक परिवार रामायणी परिवार है। उसमें रामचरित मानस को कण्ठस्थ करने की माता-पिता और बच्चों में होड़ लगी रहती है। वह भी मुस्लिम परिवार है। ये संस्कार उनको भारत की भूमि से ही मिले हैं। किसी ने उन पर दबाव नहीं डाला। भारतीय अखण्ड समाज को प्रमाणित करने वाले उदाहरण हैं ये।
इंग्लैण्ड में एक सर्वेक्षण में 23 गाँव ऐसे निकले जो संस्कृत भाषी हैं। उनको किसी ने भारत से जाकर संस्कृत नहीं पढ़ाई। हमारे भारतीय परिवार ही कभी वहाँ जाकर बसे होंगे। अमरीका में ‘मोयी’ समुदाय के लोग नित्य प्रति अग्निहोत्र करते हैं। यज्ञ परम्परा की समझ न होने पर भी कर्तव्य कर्म मान कर ऐसा करते हैं।
रूस में मास्को नदी के किनारे एक लम्बा-चैड़ा नगर उत्खनन में मिला है। उसमें भी सभी घरों में यज्ञवेदियाँ मिली हैं। लोग अग्निहोत्र करते रहे होंगे। संसार की सब भाषाएँ संस्कृत से निःसृत हुई हैं। सब जगह संस्कृत बोलने वाले रहते होंगे तभी ऐसा संभव है। भारत तो उदयाचल (प्रशान्त महासागर के किनारे) से अस्ताचल (भूमध्यसागर का टेरेसां) तक है।
यह भरतखण्ड है। सम्पूर्ण एषिया जम्बूद्वीप है। भारतीयों के आदर्श और श्रेष्ठ चरित्र के कारण इसको आर्यावर्त कहा जाता है। आर्य कोई जाति नहीं है। जिसका श्रेष्ठ आचरण हो उसी को आर्य कहा जाता है। अर्यस्य अपत्यम् आर्यम् उक्ति के अनुसार आर्य ईश्वर पुत्र होते हैं। वेद में आता है - शृण्वन्तु विश्वे अमृतस्य पुत्राः कथन के अनुसार आर्य अमृत स्वरूप परमात्मा के पुत्र होते हैं।
वेद मानवता का संविधान है। उसमें मंत्रद्रष्टा ऋषियों की विविध दृष्टियाँ संकलित हैं। उनमें से अपनी रुचि और प्रकृति के अनुसार किसी भी दृष्टि को अपना कर श्रेष्ठ मनुष्य बनाया जा सकता है। वेद का आदेश है - मनुर्भव जनया दिव्यं जनम्।

Subscribe to:
Posts (Atom)